संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता, केस दर्ज

शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:02 PM (IST)
संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता, केस दर्ज
संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : शहर के विभिन्न इलाकों में संदिग्ध हालात में दो लड़कियां लापता हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, थाना बख्शीवाला इलाके से एक शादीशुदा महिला लापता हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर महिला के पिता की शिकायत पर इंदरदीप सिंह निवासी गांव सानीपुर फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार 2002 में महिला की शादी वीरपाल के साथ हुई थी, लेकिन साल 2018 में महिला बीमार होने के बाद पिता के पास चली गई। 16 अप्रैल को महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई, शक है कि उक्त आरोपित ने बेटी को छिपाकर रखा है। दूसरा मामला थाना सदर समाना इलाके का है, जहां पर पेपर देने गई 12वीं की छात्रा लापता हो गई। मामले में सतनाम सिंह, जगसीर सिंह निवासी गांव बुजरक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी 18 साल की है, जो 19 अप्रैल को भाई के साथ पेपर देने स्कूल गई थी। जहां पर भाई लड़की को छोड़कर आ गया लेकिन इसके बाद लड़की घर नहीं पहुंची। परिवार को शक है कि उक्त लोगों ने लड़की को भगाया है।

chat bot
आपका साथी