दहेज में कार न मिलने पर पिटाई से परेशान नवविवाहिता ने की खुदकुशी

थाना शंभू के अंतगर्त आते गदापुर में पांच महीने पहले ब्याही 23 वर्षीय सोनिया देवी ने पति की मारपीट से परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 07:55 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 07:55 PM (IST)
दहेज में कार न मिलने पर पिटाई से  परेशान नवविवाहिता ने की खुदकुशी
दहेज में कार न मिलने पर पिटाई से परेशान नवविवाहिता ने की खुदकुशी

जागरण संवाददाता, राजपुरा (पटियाला) : थाना शंभू के अंतगर्त आते गदापुर में पांच महीने पहले ब्याही 23 वर्षीय सोनिया देवी ने पति की मारपीट से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। दहेज में कार न मिलने पर सोनिया का पति उसके साथ मारपीट करता था। सोनिया देवी के मायके वालों ने आरोपित व उसके परिवार को कई बार समझाया था। मौके पर तो आरोपित मान जाता था लेकिन घर पहुंचते ही फिर से परेशान करते थे। बीती 29 नवंबर को सोनिया देवी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, जिसका पता चलते ही सोनिया के पिता हरनेक सिंह निवासी निवासी गांव सोटा थाना नग्गल, जिला अंबाला हरियाणा मौके पर पहुंचे। शंभू थाना पुलिस ने हरनेक सिंह के बयानों पर सोनिया के पति सुखविदर सिंह, सौतेली सास मंजीत कौर, जेठ पलविदर सिंह व सास गुरमीत कौर निवासी गांव गदापुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हरनेक सिंह के अनुसार उन्होंने सोनिया देवी की शादी जून में सुखविदर सिंह के साथ की थी। सुखविदर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। शादी के समय हरनेक सिंह ने बेटी को दहेज में काफी सामान दिया था, जिसके बाद भी बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपित सुखविदर सिंह ने कार की मांग करनी शुरू कर दी, जिसके बारे में सोनिया को अपने मायके वालों से बात करने को कहा गया। करीब तीन बार सुखविदर सिंह ने सोनिया के साथ मारपीट की थी और हर बार समझाने पर माफी मांग सोनिया को ले जाता था। 29 नवंबर को हरनेक सिंह ने अपनी बेटी को फोन किया तो फोन सुखविदर सिंह ने उठाया। सुखविदर सिंह ने हरनेक सिंह को बताया कि उनकी बेटी सोनिया ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हुए

हरनेक सिंह बेटी की मौत का पता चलते ही अंबाला से बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन तब तक सोनिया की मौत हो चुकी थी। सोनिया के गले में रस्सी का निशान बना हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया तो पुलिस ने लाश कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कर परिवार को बाडी सौंप दी। दो आरोपित गिरफ्तार कर चुके हैं : एसएचओ

थाना शंभू के इंचार्ज इंस्पेक्टर किरपाल सिंह ने कहा कि आरोपित सुखविदर सिंह के पिता गुरदेव सिंह ने दो शादियां की हुई है। इस मामले में सुखविदर सिंह व उसकी सौतेली मां को गिरफ्तार कर चुके हैं जबकि अन्य आरोपित फरार हैं। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी