पैदल जा रही महिला का मुंह बंद करके चेन छीनी

थाना सिविल लाइन इलाके में पैदल जा रही एक महिला का मुंह बंद करने के बाद सोने की चेन छीन ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 06:53 PM (IST)
पैदल जा रही महिला का मुंह बंद करके चेन छीनी
पैदल जा रही महिला का मुंह बंद करके चेन छीनी

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सिविल लाइन इलाके में पैदल जा रही एक महिला का मुंह बंद करने के बाद सोने की चेन छीन ली। यह घटना 27 मई सुबह साढ़े 11 बजे के करीब हुई। महिला की पहचान बिदू बातिश निवासी अर्बन एस्टेट फेज वन के रूप में हुई है। बिदू इन दिनों प्रेम नगर भादसों रोड पर परिवार के साथ रहती है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने बिदू के बयान लेने के बाद दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

दर्ज मामले के अनुसार 27 मई सुबह बिदू पैदल घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में बाइक से दो युवक उसके पास आए, जिनमें से पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरने के बाद उसका मुंह बंद कर दिया और गले से करीब डेढ़ तोले वजन की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की चेकिग शुरू कर दी है ताकि आरोपितो की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। चोरों ने घर में सेंधमारी कर नकदी व गहने चुराए

थाना कोतवाली इलाके में आते दर्शनी गेट के नजदीक घर में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी और गहने चोरी कर लिए। घटना 29 मई की है, जिसका दोपहर को 3 बजे पता चला। घर की मालकिन मीनू ग्रोवर के अनुसार वह बेटे के साथ घर के बाहर गई हुई थी। लौटी तो देखा घर के बाहर एक अज्ञात युवक खड़ा था जो उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया। शक होने पर तुरंत अंदर गए तो देखा तो घर से 47 हजार रुपये, 100 अमेरिकी डालर, एक सोने का सेट चार तोले वजन का और साढ़े सात लाख रुपये की एफडी के कागज चोरी हो चुके थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी