जाली कागजात पर करवाए साइन, दो पर केस

सिटी पुलिस राजपुरा ने गांव जलालपुर निवासी टहल सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी की शिकायत पर जाली कागजात पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर करवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:09 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:09 PM (IST)
जाली कागजात पर करवाए साइन, दो पर केस
जाली कागजात पर करवाए साइन, दो पर केस

संस, राजपुरा (पटियाला) : सिटी पुलिस राजपुरा ने गांव जलालपुर निवासी टहल सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी की शिकायत पर जाली कागजात पर शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर करवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव नीलपुर निवासी एक महिला गुरमीत कौर उनकी परिचित है जो विदेश में रहती है उसके नाम पर एक बीघा जमीन है। अरोपित हरनाथ सिंह ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर किसी अन्य महिला को गुरमीत कौर बनाकर 23 अप्रैल 2019 को उक्त जमीन अपने नाम करवा ली और शिकायतकर्ता के उक्त जाली कागजात पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। जब शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत की, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अरोपित हरनाथ सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव जलालपुर, भाग सिंह पुत्र साधू राम निवासी घग्गर सराय सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर बनती कार्यवाही शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी