नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ करने वाला नामजद

स्थानीय थाना लाहौरी गेट इलाके में दो नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने वाले के खिलाफ थाना लाहौरी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 05:01 PM (IST)
नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ करने वाला नामजद
नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ करने वाला नामजद

जागरण संवाददाता, पटियाला : स्थानीय थाना लाहौरी गेट इलाके में दो नाबालिग सगी बहनों से छेड़छाड़ व अश्लील इशारे करने वाले के खिलाफ थाना लाहौरी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मामला लड़कियों के पिता की शिकायत पर सुनील कुमार निवासी विर्क कालोनी के खिलाफ दर्ज किया। उधर, आरोपित ने इस मामले में पुलिस थाने से तुरंत जमानत ले ली। सुनील के खिलाफ लड़कियों के पिता ने पहले भी बेटी से अश्लील इशारे व विरोध करने पर लड़की के पिता के साथ मारपीट करने के मामला दर्ज किया था। थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज महल सिंह संधू ने कहा कि पहले दर्ज मामले में आरोपित ने जांच के दौरान क्लीन चिट हासिल कर ली थी। इन दिनों फिर से आरोपित बदतमीजी करने लगा था, जिस वजह से दोबारा केस दर्ज हुआ है।

दर्ज मामले के अनुसार दोनों लड़कियों की उम्र 17 व 16 साल है, जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती हैं। इन लड़कियों के स्कूल के बाहर ही आरोपित कपड़ों की फड़ी लगाता है। पिछले लंबे समय से आरोपित उनकी लड़कियों को अश्लील हरकतें कर रहा था। परिवार को बताने पर जाने से मारने की धमकियां दी हुई थी, जिस वजह से लड़कियां डर गईं। अब गली में सरेआम अश्लील हरकतें करने पर परिवार को सच्चाई बताई तो मामला पुलिस थाने पहुंचा।

chat bot
आपका साथी