दहेज मांगने के दो मामले दर्ज

वूमेन थाना पुलिस ने दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों में पड़ताल के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:55 PM (IST)
दहेज मांगने के दो मामले दर्ज
दहेज मांगने के दो मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : वूमेन थाना पुलिस ने दहेज मांगने के दो विभिन्न मामलों में पड़ताल के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुस्कान निवासी संजय कालोनी सफाबादी गेट की शिकायत पर उसके पति अरुण व संजय कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुस्कान के अनुसार उसकी शादी साल 2013 में हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। इस वजह से उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी।

दूसरा मामला गुरदीप कौर निवासी गांव कौली की शिकायत पर उसके पति महिदर सिंह निवासी गांव बडबर, जिला बरनाला पर दर्ज हुआ है। गुरदीप कौर के अनुसार उसकी शादी फरवरी 2021 को हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराली दहेज मांगने लगे। इस वजह पुलिस को शिकायत की गई और पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपित पति को नामजद कर लिया।

chat bot
आपका साथी