दहेज मांगने पर कमांडो मुलाजिम नामजद

वूमेन थाना पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में कमांडो मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:09 PM (IST)
दहेज मांगने पर कमांडो मुलाजिम नामजद
दहेज मांगने पर कमांडो मुलाजिम नामजद

जागरण संवाददाता, पटियाला : वूमेन थाना पुलिस ने दहेज मांगने के मामले में कमांडो मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला राजवीर कौर निवासी गांव कला जिला तरनतारन की शिकायत पर उसके पति सतनाम सिंह पर दर्ज हुआ है। राजवीर कौर के अनुसार वह इन दिनों कमांडो कांप्लेक्स बहादुरगढ़ में सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। दोनों की शादी अगस्त 2020 को हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। जिस वजह से उसने पुलिस को शिकायत की। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी