मारपीट करने वाले दोनों गुटों के डेढ़ दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

गांव डरोला में दिनदहाड़े दो गुटों में हुए विवाद के चलते मारपीट करने पर सदर पुलिस ने दोनों गुटों के डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:52 PM (IST)
मारपीट करने वाले दोनों गुटों के डेढ़ दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज
मारपीट करने वाले दोनों गुटों के डेढ़ दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

संसू, समाना : गांव डरोला में दिनदहाड़े दो गुटों में हुए विवाद के चलते मारपीट करने पर सदर पुलिस ने दोनों गुटों के डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में एक गुट के गुरमेल सिंह ने कहा है कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है। गांव पंचायत की तरफ से शामलाट जमीन पर गरीब वर्ग के लोगों को प्लाट काट कर देने हैं, लेकिन गांव के ही रणधीर सिंह ने गांव की शामलाट जमीन पर अवैध कब्जा जमा रखा है। जब उसने शामलाट जमीन से कब्जा हटाने को कहा तो रणधीर सिंह ने उस पर किरपाण से हमला बोल दिया और उससे मारपीट की। इस दौरान गांव के ही योगराज सिंह और कीना सिंह जब बीच बचाव करने आए तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। गुरमेल सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि रणधीर सिंह ने उसका मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये भी छीन लिए।

दूसरे गुट की ओर से अवतार सिंह ने भी पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में गुरमेल सिंह पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ क्रास केस दर्ज कर लिया है। इनमें एक गुट के रणधीर सिंह, अवतार सिंह, दर्शन सिंह, गुरमेल सिंह, तारी सिंह, डिप्टी सिंह, जीत कौर निवासी गांव डरोला के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह से दुसरे गुट के गुरमेल सिंह, अवतार सिंह, योगराज सिंह, हरजीत सिंह, प्रीति सिंह, बंत सिंह, सुरजीत सिंह, जिदर सिंह, जगत सिंह, कीना सिंह निवासी गांव डरोला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी