महिला से प्रतिबंधित 513 गोलियां बरामद

सदर पुलिस ने एक महिला से प्रतिबंधित 513 गोलियां बरामद करने पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:31 PM (IST)
महिला से प्रतिबंधित 513 गोलियां बरामद
महिला से प्रतिबंधित 513 गोलियां बरामद

जेएनएन, नाभा-पटियाला : सदर पुलिस ने एक महिला से प्रतिबंधित 513 गोलियां बरामद करने पर केस दर्ज किया है। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि चौकी गलवटी में तैनात एएसआइ अमरीक सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव साधोहड़ी में गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि आरोपित महिला सोनिया कौर पत्नी सुरजीत सिंह निवासी गांव साधोहेड़ी गांव अचल को जाती लिक रोड पर दाना मंडी के मौड़ पर खडे़ होकर प्रतिबंधित गोलियां बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रही है। पुलिस पार्टी ने आरोपित महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 513 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की।

chat bot
आपका साथी