सड़क दुर्घटना में एक की मौत

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रैश ड्राइविग करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:33 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:33 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

जागरण संवाददाता, पटियाला : सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में थाना पातड़ां पुलिस ने सुखविदर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव नूरपुरा के ब्यान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रैश ड्राइविग करने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सुखविदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा मलकीत सिंह 10 अप्रैल को बाइक पर घग्गा से घर लौट रहा था। शाम सात बजे जब वह नियाल बाईपास के पास पहुंचा तो अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बेटे की बाइक को फेट मार दी। जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी