प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो पर केस दर्ज

सिटी पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से एक महिला और एक पुरुष से 1980 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 05:46 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो पर केस दर्ज
प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो पर केस दर्ज

जेएनएन, समाना (पटियाला) : सिटी पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से एक महिला और एक पुरुष से 1980 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। सिटी थाना इंचार्ज साहिब सिंह ने बताया कि सिटी विग पटियाला के सहायक थानेदार सुखविदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव गुरादपुरा के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला पर शक होने पर रोककर तलाशी ली गई तो उससे 490 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपित की पहचान जसवीर कौर पत्नी काका सिंह निवासी गांव मुरादपुरा के तौर पर की गई। जसवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह सिटी थाना में तैनात सहायक थानेदार लाली राम पुलिस पार्टी सहित गाव रेतगढ़ के पास नैंसी कालेज के पास गश्त कर रहे थे। एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उससे 1490 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपित अशोक कुमार निवासी गांव तारावाली थाना गुहला जिला कैथल हरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी