दस ग्राम हेरोइन, 245 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, दो लोग नामजद

दो विभिन्न मामलों में पटियाला पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन व 245 प्रतिबंधित गोलियां बरामद करके दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:49 PM (IST)
दस ग्राम हेरोइन, 245 प्रतिबंधित 
गोलियां बरामद, दो लोग नामजद
दस ग्राम हेरोइन, 245 प्रतिबंधित गोलियां बरामद, दो लोग नामजद

जागरण संवाददाता, पटियाला : दो विभिन्न मामलों में पटियाला पुलिस ने दस ग्राम हेरोइन व 245 प्रतिबंधित गोलियां बरामद करके दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना अनाज मंडी में दर्ज शिकायत संबंधी जानकारी देते हुए एएसआइ बलजिदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गांव कसियाणा मौजूद थे, इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपित आनंतपाल सिंह निवासी गुरु नानक एनक्लेव पटियाला गांव हरदासपुर में आकर लोगों को नशा बेच रहा है। पुलिस ने रेड करके आरोपित से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, थाना सदर पटियाला में दर्ज शिकायत संबंधी एएसआइ निशान सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत सरकड़ा मोड़ देवीगढ़ मेन रोड गांव भुन्नरहेड़ी मौजूद थे। इस दौरान बाइक पर आ रहे आरोपित अमरीक गिर निवासी गांव दौलतपुर फकीरां को रोककर चेकिग की तो उससे 245 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी