आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर तीन नामजद, पति गिरफ्तार

घलौड़ी गेट इलाके के सरकारी क्वार्टरों में रहने वाली महिला अध्यापक ने रविवार को आत्महत्या कर ली थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:28 PM (IST)
आत्महत्या के लिए मजबूर करने 
पर तीन नामजद, पति गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर तीन नामजद, पति गिरफ्तार

जासं, पटियाला : घलौड़ी गेट इलाके के सरकारी क्वार्टरों में रहने वाली महिला अध्यापक ने रविवार को आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति रविदर सिंह निवासी गांव तरैं थाना पसियाणा, जेठ जतिदर सिंह, जेठानी जसमीत कौर पत्नी जतिदर सिंह निवासी गांव तरैं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर सिंह निवासी गांव रसीदा थाना गड़ी जिला जींद ने बताया कि उनकी बहन सुखविदर कौर की शादी साल 2012 में रविदर सिंह निवासी गांव तरैं के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही जेठ जेठानी उनके परिवार में ज्यादा दखलअंदाजी करते थे। इस संबंधी उनकी बहन ने भी कई बार उन्हें बताया। हर बार मामले का निपटारा करवाकर बहन को ससुराल छोड़ आते थे। जिसके चलते एक साल बहन अपने पति के साथ घलौड़ी गेट स्थित सरकारी क्वार्टरों में रहने लग गए। यहां भी आरोपितों की दखलअंदाजी बंद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बहन के आठ से छह साल के दो बेटे भी हैं। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना कोतवाली इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल मृतक महिला के पति रविदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापीमारी जारी है।

chat bot
आपका साथी