तेजधार हथियार से हमला किया, तीन पर केस

तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने विश्वास राओ कालू निवासी ज्ञान कालोनी सूलर पटियाला समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 05:52 PM (IST)
तेजधार हथियार से हमला किया, तीन पर केस
तेजधार हथियार से हमला किया, तीन पर केस

जागरण संवाददाता, पटियाला : तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने विश्वास राओ, कालू निवासी ज्ञान कालोनी सूलर पटियाला समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आकाश निवासी दारू कुटिया मोहल्ला पटियाला ने बताया कि 28 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह भाई के साथ मोहल्ला दारू कुटिया के पास जा रहे थे, इसी दौरान आरोपितों ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि आरोपितों ने उनके साथ बहसबाजी करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने तेजधार हथियार से छाती पर हमला कर दिया। जिसके चलते उपचार के लिए उन्हें राजिदरा अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके तीन टांके भी लगे हैं।

chat bot
आपका साथी