गुरदीप सुसाइड केस में सात लोगों पर केस दर्ज

थाना सदर समाना इलाके में आते गांव कोटली निवासी गुरदीप सिंह (18) के सुसाइड केस में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:01 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:01 PM (IST)
गुरदीप सुसाइड केस में सात लोगों पर केस दर्ज
गुरदीप सुसाइड केस में सात लोगों पर केस दर्ज

जेएनएन, समाना, पटियाला : थाना सदर समाना इलाके में आते गांव कोटली निवासी गुरदीप सिंह (18) के सुसाइड केस में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला गुरदीप सिंह की मां सुखजिदर कौर की शिकायत पर हरजिदर सिंह, सवित्रा, सतगुर सिंह, हरदीप सिंह, लीला सिंह, मंदीप कौर, चरनजीत कौर निवासी गांव कोटली पर दर्ज हुआ है। सुखजिदर कौर के अनुसार उसके देवर हरजिदर सिंह को उसके पिता परमजीत सिंह ने बेदखल किया हुआ था। ससुर परमजीत सिंह की मौत होने पर उनकी बीमा राशि मिली थी। इस राशि को आरोपित हरजिदर सिंह ने गुरदीप सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर हड़प लिया। कुछ समय के बाद हरजिदर सिंह अपनी पत्नी सहित गांव कोटली में चरनजीत कौर के घर मे आकर रहने लगा। इसके बाद हरजिदर सिंह ने अपने अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर गुरदीप सिंह को परेशान करना शुरू कर दिया ताकि वह बीमा की हड़पी रकम न मांगे। एक तरफ जहां गुरदीप सिंह विदेश नहीं जा सका, वहीं पैसा भी नहीं मिलने के बाद आरोपितों की बातों से परेशान रहने लगा था। जिसके चलते गुरदीप सिंह 20 जनवरी नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी