फर्जी लोन करवाया, पूर्व सरपंच पर केस दर्ज

थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आते इलाके में फर्जी लोन करवाने के आरोप में पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 07:32 PM (IST)
फर्जी लोन करवाया, पूर्व सरपंच पर केस दर्ज
फर्जी लोन करवाया, पूर्व सरपंच पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आते इलाके में फर्जी लोन करवाने के आरोप में पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला करनैल सिंह की शिकायत पर झंडी गांव के पूर्व सरपंच हरपाल सिंह और झूठी गवाही देने के आरोप में चन्नी सिंह पर दर्ज हुआ है।

करनैल सिंह के अनुसार उसने हरपाल सिंह को बैंक से लोन करवाने के लिए अपने कागजात सौंपे थे। आरोपित ने उसके पास से आधार कार्ड, घर के कागज अन्य प्रूफ ले लिए थे लेकिन उसका लोन नहीं हुआ। तीन फरवरी को उसके बैंक से लोन की किस्त कट गई। पूछताछ करने बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके नाम पर करीब पचास हजार रुपये का लोन चल रहा है। आरोपित हरपाल सिंह ने नकली गवाह की मदद से यह लोन करवाकर उसके साथ धोखाधड़ी की थी। जिस वजह से पुलिस को केस दर्ज करवा दिया। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए।

chat bot
आपका साथी