नाबालिग लड़की को घर से भगाने पर केस

जेएनएन नाभा (पटियाला) नाभा की सदर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को घर से भगाने पर मामला दज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:48 PM (IST)
नाबालिग लड़की को घर से भगाने पर केस
नाबालिग लड़की को घर से भगाने पर केस

जेएनएन, नाभा (पटियाला) : नाभा की सदर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को घर से भगाने पर मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित अमनदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, साजन पुत्र जरनैल सिंह निवासी बौड़ां गेट नाभा व मनी निवासी मेघ कालोनी नाभा उसकी नाबालिग लड़की को भगाकर ले गए। लड़की के पिता ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 17 जनवरी को वह और पत्नी अपने-अपने कामों पर चले गए परंतु जब घर लौटे तो देखा लड़की घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद पता चला कि आरोपित अमनदीप सिंह बेटी को शादी का झांसा देकर घर से भगाकर ले गया है। आरोपित महिला मनी ने ही पीड़ित की लड़की की बात अमनदीप सिंह से कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी