मारपीट के मामलों में दो केस दर्ज

जिले के विभिन्न इलाकों में मारपीट की घटनाएं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 06:50 PM (IST)
मारपीट के मामलों में दो केस दर्ज
मारपीट के मामलों में दो केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : जिले के विभिन्न इलाकों में मारपीट की घटनाएं हुई। थाना अनाज मंडी इलाके में मनोरंजन निवासी रतन नगर से मारपीट करने के मामले में सुखविदर सिंह निवासी भगत सिंह कालोनी और उसके दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार शिकायतकर्ता के घर में साफ सफाई करने के दौरान बाहर फेंका गया पानी आरोपितों के घर के बाहर जमा हो जाता था। इस वजह से दोनों परिवार के बीच बहस होने लगी थी। 12 सितंबर शाम के साढ़े सात बजे आरोपित पक्ष ने मनोरंजन को घर में घुसकर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी घटना थाना घग्गा इलाके में आते गांव अरनेटू की है। यहां एक व्यक्ति को उसके ही बेटे और बहू ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी पूरन राम को जस्सा राम, करमा राम, किरना देवी, संदीप कौर आदि ने मिलकर पीट दिया। पूरन के अनुसार जस्सा राम और करमा राम दोनों उसके बेटे हैं। 13 सितंबर को रात नौ बजे उसके बेटों ने उसे पीट दिया।

chat bot
आपका साथी