खेतों में लगी मोटर से तार चलाने वाले तीन गिरफ्तार

थाना अनाज मंडी इलाके में आते गांव फरीदपुर में पुलिस ने तीन लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:01 PM (IST)
खेतों में लगी मोटर से तार चलाने वाले तीन गिरफ्तार
खेतों में लगी मोटर से तार चलाने वाले तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना अनाज मंडी इलाके में आते गांव फरीदपुर में पुलिस ने तीन लोगों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान संदीप सिंह निवासी विकास नगर, रविद्र कुमार निवासी नजदीक नशामुक्ति केंद्र दीपनगर और अमृतवीर सिंह निवासी चीमा चौक सीता वाटिका मोहल्ला के रूप में हुई है। इन लोगों को खेतों के मालिक बलिहार सिंह निवासी गांव फरीदपुर ने रंगे हाथ पकड़ा था। बलिहार के अनुसार उसकी गांव फरीदपुर में जमीन है। करीब डेढ़ महीना पहले अज्ञात लोगों ने खेतों में लगे चार मोटरों से तारें चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद वह खेतों में निगरानी रखने लगा था। दो अगस्त को दोपहर को वह खेतों में निगरानी रख रहा था। इस दौरान उसने शक की हालत में तीन लोगों को घूमते हुए देखा। बाइक सवार तीन युवकों ने जैसे ही खेतों में लगी मोटर से तारे चोरी की तो आरोपितों को रंगे हाथों काबू कर लिया। पुलिस ने बलिहार सिंह की शिकायत पर इन युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

chat bot
आपका साथी