पैसों के लेन देन को लेकर बुजुर्ग ने जहरीली वस्तु निगली, मौत

भतीेजों के साथ पैसों के लेन देन में एक बुजुर्ग ने जहरीली वस्तु निगल ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:38 PM (IST)
पैसों के लेन देन को लेकर बुजुर्ग 
ने जहरीली वस्तु निगली, मौत
पैसों के लेन देन को लेकर बुजुर्ग ने जहरीली वस्तु निगली, मौत

संसू, समाना (पटियाला) : भतीेजों के साथ पैसों के लेन देन में एक बुजुर्ग ने जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव ऊपली थाना सदर पटियाला निवासी टहल सिंह ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसके भाई लखविदर सिंह की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसकी भाभी निर्मल कौर और उसके दो बेटे हरविदर सिंह तथा लखविदर सिंह, उसके भाई जरनैल सिंह निवासी भिडर कालोनी समाना के पास आकर रहने लगे।

कुछ समय पहले जरनैल सिंह ने कर्ज लेकर एक कैंटर लिया था। कैंटर हरविदर सिंह के नाम पर था, लेकिन किस्त भाई ही भरता रहा था। कुछ समय पहले जरनैल ने कैंटर बेच दिया। जिसके बाद जरनैल सिंह के भतीजे हरविदर सिंह, लखविदर सिंह और निर्मल कौर पैसों को लेकर जरनैल से झगड़ा करने लगे और उन्होंने जरनैल सिंह को घर से बाहर निकाल दिया। इससे जरनैल सिंह तनाव में रहने लगा। इसी तनाव में उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे पटियाला के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंधी सिटी पुलिस इंचार्ज साहिब सिंह ने कहा कि पुलिस ने टहल सिंह की शिकायत पर निर्मल कौर, हरविदर सिंह, निशान सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी