पड़ोसियों की पिटाई से परेशान होकर की खुदकुशी, केस दर्ज

थाना घग्गा इलाके में आते गांव बरास में पड़ोसियों की पिटाई से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:51 PM (IST)
पड़ोसियों की पिटाई से परेशान 
होकर की खुदकुशी, केस दर्ज
पड़ोसियों की पिटाई से परेशान होकर की खुदकुशी, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना घग्गा इलाके में आते गांव बरास में पड़ोसियों की पिटाई से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जिसने 24 सितंबर को जहरीली वस्तु निगली थी। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिसके बाद 25 सितंबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरीक सिंह की पत्नी सुमनजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सुमनजीत के बयान पर रूप सिंह व उसके भाई गुरजंट सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना घग्गा के इंचार्ज साहिब सिंह ने कहा कि फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद परिवार को बाडी सौंप दी है और उक्त आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

अमरीक सिंह चार भाई हैं और अमरीक अपनी पत्नी व नौवीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे के साथ रहता है। 23 सितंबर को जब अमरीक सिंह रात दस बजे खेतों से लौटा तो उसने देखा कि गुरजंट सिंह उसके घर का गेट खटखटा रहा था। आरोपित गुरजंट सिंह से इस बारे में पूछने पर वह बिना बोले लौट गया। इस संबंध में अमरीक सिंह ने गुरजंट सिंह के भाई रूप सिंह से बात की तो उसने कहा कि अगले दिन सुबह पंचायत के सामने इस बारे में बात करेंगे। 24 सितंबर की सुबह जब लोगों ने इकट्ठे होकर गुरजंट सिंह के साथ बात करनी चाही तो उसने बेइज्जती करते हुए मारपीट शुरू कर दी और रूप सिंह ने अपने भाई का साथ देते हुए अमरीक सिंह को पीट दिया। घटना के बाद परेशान हुए अमरीक सिंह ने खेतों में जाकर सल्फास की गोलियां निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे पातड़ां के अस्पताल में दाखिल करवाया लेकिन हालत गंभीर होने पर पटियाला रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान अमरीक सिंह ने दम तोड़ दिया तो पुलिस को शिकायत कर दी।

chat bot
आपका साथी