बचित्तर नगर में महिला का मंगलसूत्र ले गए झपटमार

पिछले कुछ दिनों से शहर में झपटमारों की सरगर्मियों ने शहर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 07:21 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 07:21 PM (IST)
बचित्तर नगर में महिला का 
मंगलसूत्र ले गए झपटमार
बचित्तर नगर में महिला का मंगलसूत्र ले गए झपटमार

जागरण संवाददाता, पटियाला : पिछले कुछ दिनों से शहर में झपटमारों की सरगर्मियों ने शहर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले आठ दिन में सिविल लाइन इलाके में ही स्नैचिग की तीन घटनाएं हो गई हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े 12 बजकर 20 मिनट एक्टिवा पर बचित्तर नगर में भाभी को छोड़कर मजीठिया एनक्लेव स्थित अपने घर लौट रही महिला का झपटमारों ने मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए।

मजीठिया एनक्लेव निवासी अशोक रानी ने दैनिक जागरण को बताया कि बचित्तर नगर में भाभी को छोड़कर लौटते समय बाइक सवार एक युवक ने सुनसान जगह देखकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया और फरार होने लगा। उसने शोर मचाया लेकिन कोई मदद को नहीं आया। अशोक रानी ने भाग रहे बाइक सवार का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन अचानक उसकी एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और एक्टिवा दीवार से जा टकराई।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर का कहना है कि बचित्तर नगर और हीरा नगर में हुई स्नैचिंग के मामलों में दो लोगों को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, ग्रीन वेल स्कूल के पास हुई वारदात की अभी जांच जारी है। पहले हुई झपटमारी की घटनाएं

केस 1

हीरा नगर की बराड़ स्ट्रीट निवासी पूनम साहू की 17 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे सोने की चेन झपट ली गई। साहू ने बताया कि वह घर के बाहर गली में खड़ी थी कि अचानक बाइक पर एक मोना युवक पास आया और गले में पहनी सोने की चेन झपटकर 22 नंबर फाटक की तरफ फरार हो गया। झपटमार ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढंका हुआ था। आरोपित की बाइक का नंबर नोट करके पुलिस को दे दिया है। केस-2

ग्रीन वेल स्कूल के करीब रहने वाली अमनदीप की सोने की चेन का कुछ हिस्सा झपटमार 11 अगस्त को दोपहर एक बजे झपटकर ले गए। अमनदीप ने बताया कि वह घर के नजदीक स्थित आइलेट्स सेंटर में क्लास लगाकर पैदल ही पास ही स्थिल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक आए और मेरे गले पर हाथ मारा। मैंने तुरंत अपनी चेन को जोर से पकड़ लिया और शोर मचा दिया। इस कारण आरोपित चेन का एक चौथाई हिस्सा ही ले जा सके। बाइक पर सवार दोनों युवक मोने थे और दोनों ने मुंह ढंका हुआ था।

chat bot
आपका साथी