जहरीली वस्तु निगलने से महिला की मौत

थाना सनौर के तहत आते इलाके में जहरीली वस्तु निगलने से महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:32 PM (IST)
जहरीली वस्तु निगलने से महिला की मौत
जहरीली वस्तु निगलने से महिला की मौत

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सनौर के तहत आते इलाके में जहरीली वस्तु निगलने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 39 वर्षीय रानी के रूप में हुई है। घटना वीरवार सुबह की है, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे सनौर थाने के एएसआइ निर्मल सिंह संधू ने कहा कि महिला के परिवार वालों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करके लाश पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दी है। परिवार ने गलती से जहरीली दवा निगलने के बयान दर्ज करवाए हैं। मृतका का पति सुमित संगर नगर कौंसिल समाना में दर्जा चार कर्मचारी है।

chat bot
आपका साथी