महिला समेत दो नौजवानों से की मारपीट

महिला समेत दो नौजवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:22 PM (IST)
महिला समेत दो नौजवानों से की मारपीट
महिला समेत दो नौजवानों से की मारपीट

संवाद सूत्र, नाभा : महिला समेत दो नौजवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोनी पुत्र दमन सिंह निवासी बौड़ां कलां ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जुलाई को वह चाचा के बेटे मक्खन सिंह समेत अपने घर के नजदीक खड़ा था। आरोपित जगतार सिंह व सतगुर सिंह बाइक पर आए और पीड़ित व मक्खन सिंह पर किरच से वार किया। जब मक्खन सिंह का भाई रणधीर सिंह व माता सुखविदर कौर उन्हें छुड़ाने आए तो सतगुर सिंह के बाकी साथियों कुलदीप सिंह, गुरमेल सिंह, राज सिंह निवासी बौड़ां कलां ने रणधीर सिंह पर भी किरच से वार करते हुए सुखविदर कौर से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकियां दी और फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी