नाबालिग को भगाने में चार माह बाद केस दर्ज

सिटी पुलिस द्वारा शहर के सहजपुरा चौक निवासी एक युवक चंदन शर्मा के खिलाफ नाबालिग को भगाने का केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 06:52 PM (IST)
नाबालिग को भगाने में चार माह बाद केस दर्ज
नाबालिग को भगाने में चार माह बाद केस दर्ज

संसू, समाना : सिटी पुलिस द्वारा शहर के सहजपुरा चौक निवासी एक युवक चंदन शर्मा के खिलाफ नाबालिग को भगाने का केस दर्ज किया गया है। लड़की की माता ने सिटी पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसकी लड़की 19 अप्रैल को बिना किसी को बताए घर से गायब हो गई थी। इसकी काफी तलाश करने पर समाना की जट्टा पत्ती निवासी महिला अंजु पत्नी जैपाल ने लापता लड़की को सिटी थाने में पेश कर दिया था।

सिटी थाने में पेश की गई लड़की ने अपनी माता के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया था, लेकिन कुछ लोगों ने लड़की को समझा बुझा कर उसकी माता के साथ भेज दिया गया था। उसके बाद शिकायतकर्ता अपनी लड़की को घर लेकर जा रही थी। इसी दौरान लड़की की माता एक डाक्टर की दुकान से दवा लेने रुक गई और अपने लड़के के साथ लड़की को घर भेज दिया। जब शिकायतकर्ता दवा लेकर घर पहुंची तो उसने देखा कि उसकी लड़की घर नहीं पहुंची थी। लड़की की तलाश करने पर पता चला कि शहर के सहजपुरा चौक निवासी चंदन शर्मा उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इस सबंधी सिटी थाना इंचार्ज साहिब सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि लापता लड़की की माता की शिकायत पर पुलिस ने चंदन शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी