प्रेमी की खातिर पति को जालंधर बुलाकर किया कत्ल

थाना भादसों इलाका निवासी 31 वर्षीय कुलविदर सिंह का पत्नी ने बचपन के प्रेमी की खातिर कत्ल कर दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 07:51 PM (IST)
प्रेमी की खातिर पति को जालंधर बुलाकर किया कत्ल
प्रेमी की खातिर पति को जालंधर बुलाकर किया कत्ल

जागरण संवाददाता, (भादसों) पटियाला : थाना भादसों इलाका निवासी 31 वर्षीय कुलविदर सिंह का पत्नी ने बचपन के प्रेमी की खातिर कत्ल कर दिया था। 25 मई को अपाहिज कुलविदर सिंह को उसकी पत्नी ने जालंधर बुलाया था। वह घर से लुधियाना कागजात देने की बात कहकर निकला था। जालंधर बुलाने के बाद कुलविदर की पत्नी व उसके प्रेमी सहित अन्य लोगों ने मोटर पर बैठकर शराब पी। नशे में धुत्त होने पर कुलविदर की पत्नी की चुनरी से उसके प्रेमी ने गला घोंटने के बाद नाले में लाश फेंक दी थी। उधर, बेटे के घर न पहुंचने पर कुलविदर के पिता कृष्ण लाल ने भादसों थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी थी। जांच के बाद भादसों पुलिस ने कुलविदर की पत्नी लछमी कौर, उसके बचपन के प्रेमी लहंबर, बीसी व मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ भादसों अमृतवीर सिंह ने कहा कि चारों आरोपितों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार कुलविदर 25 मई को घर से निकला था, जिसके बाद नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने फोन पर बात की तो कुलविदर ने बताया कि वह लुधियाना के बाद अमृतसर माथा टेकने जाएगा। शाम को करीब सात बजे फोन किया तो किसी युवक ने फोन उठाया और कहा कि शापिग करने के लिए कुलविदर किसी दुकान में गया है। इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद पड़ताल की तो पता चला कि मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल जालंधर की आ रही है। यहां पर एएसआइ बलजीत सिंह, बलकार सिंह व पुलिस पार्टी ने कुलविदर की पत्नी को शक के दायरे में लेने के बाद पूछताछ की। उसने कुबूल करते हुए बताया कि फोन करने के बाद कुलविदर को लछमी ने जालंधर बुलाया, इसके बाद गांव गोलकपुर के नजदीक पीर की दरगाह वाली मोटर पर सभी ने शराब पी। लछमी भी वहीं मोटर पर थी, जिसकी चुनरी से गला घोंटने के बाद लाश व मोबाइल फोन को गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने लाश व फोन बरामद करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। दस साल पहले हुई थी शादी

कुलविदर सिंह पोलियोग्रस्त था और इन दिनों वह केमिस्ट की दुकान पर काम करता था। दस साल पहले उसकी शादी लछमी कौर निवासी नकोदर के साथ हुई थी। दोनों का आठ साल का बेटा है। कुछ समय पहले उसकी पत्नी अपने मायके व प्रेमी की मदद से दुबई व मलेशिया जा चुकी थी। इस बात को लेकर घर में भी क्लेश रहने लगा था।

chat bot
आपका साथी