आइसक्रीम खरीदने के बहाने रेहड़ी चालक का फोन छीना, दो काबू

थाना त्रिपड़ी इलाके में रेहड़ी पर आईसक्रीम खरीदने पहुंचे बुलेट सवारों ने रेहड़ी चालक का फोन छीन लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:32 PM (IST)
आइसक्रीम खरीदने के बहाने रेहड़ी चालक का फोन छीना, दो काबू
आइसक्रीम खरीदने के बहाने रेहड़ी चालक का फोन छीना, दो काबू

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना त्रिपड़ी इलाके में रेहड़ी पर आईसक्रीम खरीदने पहुंचे बुलेट सवारों ने रेहड़ी चालक का फोन छीन लिया। घटना बुधवार की है, जिसके बाद सीआइए स्टाफ की टीम ने आरोपितों को काबू कर लिया। आरोपितों की पहचान मोहित गुप्ता निवासी बाबा सावन सिंह नगर ब्यास, जिला अमृतसर व दीपक गुप्ता निवासी बाबा बकाला जिला अमृतसर के रूप में हुई है। एएसआइ नवदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं। मोहित के खिलाफ पहले भी स्नैचिग का केस दर्ज है जबकि दीपक की यह पहली वारदात थी। गिरफ्तार आरोपित दीपक की उम्र करीब 19 साल है जबकि आरोपित मोहित गुप्ता की उम्र 24 साल है।

एएसआइ नवदीप सिंह व पुलिस पार्टी ने सरहिद रोड स्थित हेमकुंट पेट्रोल पंप के पास नाका लगाया था। जहां बुलेट पर भाग रहे दो युवकों के पीछे कुछ लोग पकड़ो पकड़ो का शोर मचाते हुए भाग रहे थे। पीछा कर रहे एक व्यक्ति ने अपना नाम हरविदर सिंह निवासी भारत नगर बताया, जो आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे इन बुलेट सवारों को काबू कर लिया। हरविदर के अनुसार बुधवार रात साढ़े आठ बजे उसकी रेहड़ी पर उक्त बुलेट सवार आए और आइसक्रीम दिखाने की बात कही। इस दौरान इन लोगों ने हरविदर सिंह का फोन छीन लिया और बुलेट लेकर भागने लगे।

chat bot
आपका साथी