प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी में दो गिरफ्तार

थाना सनौर इलाके से पुलिस ने दो लोगों को प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी में गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:47 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी में दो गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सनौर इलाके से पुलिस ने दो लोगों को प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान लखविदर सिंह निवासी गांव बैपुर थाना मूलेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब, जसवंत सिंह निवासी गांव नारायणगढ़ छन्ना थाना मूलेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। एएसआइ लखविदर सिंह के अनुसार पुलिस ने हसनपुर रोड सनौर पर नाका लगा रखा था। जहां शक के आधार पर आरोपितों की कार को रोका गया। तलाशी लेने पर इनसे 2160 प्रतिबंधित गोलियां बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा थाना त्रिपड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम की तस्करी में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुरजिदर सिंह निवासी गांव करनपुर थाना सनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्थर मार्केट त्रिपड़ी में नाका लगा रखा था। जहां पर बाइक सवार आरोपित ने पुलिस को देखने के बाद प्लास्टिक का लिफाफा फेंक दिया। लिफाफे की चेकिग करने पर 150 ग्राम अफीम बरामद होते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी