नीलम रानी सुसाइड केस में पति व जेठानी गिरफ्तार

बेटे की चाह में पति द्वारा मारपीट करने पर खुदकुशी करने वाली नीलम रानी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 05:55 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 05:55 PM (IST)
नीलम रानी सुसाइड केस में पति व जेठानी गिरफ्तार
नीलम रानी सुसाइड केस में पति व जेठानी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बनूड़ (पटियाला) : बेटे की चाह में पति द्वारा मारपीट करने पर खुदकुशी करने वाली नीलम रानी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बनूड़ थाना पुलिस ने इस मामले में नीलम के भाई हरदीप सिंह निवासी गांव खेड़ी गुरना के बयान पर नीलम के पति गुरविदर सिंह व जेठानी सरबजीत कौर पर केस दर्ज किया गया था। थाना इंचार्ज बलविदर सिंह ने कहा कि उक्त मामले में नीलम के पति व जेठानी दोनों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया है। इन दोनों का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। घटना के अनुसार नीलम की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद पहली बेटी पैदा हुई जो इस समय करीब तीन साल की है। दूसरी बेटी पैदा होने के बाद घर में झगड़ा रहने लगा क्योंकि गुरविदर सिंह बेटा चाहता था। डेढ़ साल से परेशान नीलम ने 18 मई की सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

chat bot
आपका साथी