पिता पुत्र कत्ल केस में फरार चल रहे दोनों आरोपित काबू

थाना पातड़ां इलाके में आते गांव हामझेड़ी में पिता-पुत्र के कत्ल के मामले में फरार चल रहे करनैल सिंह व जसपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 09:00 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 09:00 PM (IST)
पिता पुत्र कत्ल केस में फरार चल रहे दोनों आरोपित काबू
पिता पुत्र कत्ल केस में फरार चल रहे दोनों आरोपित काबू

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना पातड़ां इलाके में आते गांव हामझेड़ी में पिता-पुत्र के कत्ल के मामले में फरार चल रहे करनैल सिंह व जसपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में खविदर सिंह और गुरपाल सिंह उर्फ गगन को 31 मई तक पुलिस रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया है जबकि बलविदर कौर पहले ही जेल भेज दी है।

घटना के अनुसार बलबीर सिंह और आरोपितों के बीच डेढ़ किल्ले जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। 26 मई की शाम को बाइक पर सवार होकर आए आरोपितों ने 9:30 बजे के करीब 60 वर्षीय बलबीर सिंह पर राइफल से फायर कर दिया। गोली लगने से बलबीर सिंह की मौत हो गई, वहीं बचाव के लिए भाग कर आए बलबीर के बेटे चरणजीत सिंह को भी गोली मार दी थी। गोली लगने से 32 साल से चरणजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। शोर सुनने के बाद बलबीर सिंह का बेटा करमजीत सिंह मौके पर आया तो आरोपितों ने उस पर भी फायर कर दिया। फायरिग में कर्मजीत भी जख्मी हो गया था।

chat bot
आपका साथी