पुलिस मुलाजिम की पत्नी की चूड़ियां काटने वाली तीन धरी

थाना अनाज मंडी के तहत आते गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने पलिस मुलाजिम की पत्नी के हाथ से सोने की चूड़ियां काट ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:31 PM (IST)
पुलिस मुलाजिम की पत्नी की चूड़ियां काटने वाली तीन धरी
पुलिस मुलाजिम की पत्नी की चूड़ियां काटने वाली तीन धरी

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना अनाज मंडी के तहत आते गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के नजदीक भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने पलिस मुलाजिम की पत्नी के हाथ से सोने की चूड़ियां काट ली। उक्त महिला ने जब हाथ से चूड़ियां गायब देखीं तो तुरंत पीछा करके आरोपित महिलाओं को काबू कर लिया। बेकसूर होने का दावा करते हुए तीनों महिलाओं ने हंगामा करने के बाद हाथापाई शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। जिन्होंने महिलाओं से सोने की चूड़ी बरामद करने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिलाओं के खिलाफ परमिदर कौर निवासी पुलिस लाइन क्वार्टर की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। इनकी पहचान लच्छो, जसप्रीत कौर निवासी गांव लंगड़ोई व गुरमीत कौर निवासी शेरमाजरा के रूप में हुई है। लच्छो के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 24 केस दर्ज होने की पुष्टि हुई है, वहीं अन्य दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ भी दस के करीब मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

दर्ज मामले के अनुसार 19 अक्टूबर को परमिदर कौर अपनी सहेली के साथ गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब के बाहर सड़क पार कर रही थी। इस दौरान आरोपित महिलाओं ने भीड़ की आड़ में सड़क क्रास करने के बाद उसके हाथ से दो तोले की सोने की चूड़ी काट ली और मौके से फरार हो गई। उन्होंने कुछ दूरी तक पीछा करके इन्हें काबू कर लिया और फरार होने लगी। पकड़ी जाने पर इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जिस वजह से पुलिस को बुलाया गया।

chat bot
आपका साथी