दो दिन से लापता युवक की लाश घग्गर दरिया से बरामद

जागरण संवाददाता समाना (पटियाला) थाना सदर समाना इलाके से लापता युवक की लाश रविवार को घग्गर दरिया से बरामद हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:37 PM (IST)
दो दिन से लापता युवक की लाश घग्गर दरिया से बरामद
दो दिन से लापता युवक की लाश घग्गर दरिया से बरामद

जागरण संवाददाता, समाना (पटियाला) : थाना सदर समाना इलाके से लापता युवक की लाश रविवार को घग्गर दरिया से बरामद हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय काला सिंह निवासी मरौड़ी के रूप में हुई है। उक्त युवक 16 अप्रैल से लापता था। मृतक के पिता सीसा सिंह के बयान के अनुसार गांव का एक व्यक्ति बलदेव सिंह उसके बेटे को 16 अप्रैल की शाम को साथ ले गया था। उसके बाद से बेटी नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद पुलिस को शिकायत दी थी। थाना सदर समाना इंचार्ज अंकुरदीप सिंह ने कहा कि रविवार सुबह लाश बरामद करने के बाद आरोपित बलदेव सिंह उर्फ पम्मा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय काला सिंह मजदूरी करता था। गांव में ही रहने वाले बलदेव सिंह के साथ कुछ समय पहले पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश बलदेव के मन में थी। इसी रंजिश के चलते बहाने से 16 अप्रैल को आरोपित ने काला सिंह को बुलाया था। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद कत्ल की वजह के बारे में पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी