चार किलो चूरा पोस्त डोडे बरामद

समाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से चार किलो चूरा पोस्त डोडे (अफीम के पौधे) बरामद किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:05 PM (IST)
चार किलो चूरा पोस्त डोडे बरामद
चार किलो चूरा पोस्त डोडे बरामद

जेएनएन, समाना (पटियाला) : समाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति से चार किलो चूरा पोस्त डोडे (अफीम के पौधे) बरामद किए हैं। सदर थाना इंचार्ज अंकुरदीप सिंह ने बताया सहायक थानेदार चन्ना राम पुलिस पार्टी सहित गांव ढैंठल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि रशविदर सिंह निवासी पसियाणा ने गांव ढैंठल स्थित अपने फार्म हाऊस में अवैध तौर पर अफीम के पौधे लगा रखे हैं। रशविदर सिंह उन पौधों को अपने घर पसियाणा लेकर जाने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने उसके फार्म हाउस पर छापामारी की तो वहां से चार किलो चूरा पोस्त डोडे बरामद कर रशविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी