भुक्की व अफीम तस्करी में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से भुक्की व अफीम बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 04:56 PM (IST)
भुक्की व अफीम तस्करी में तीन गिरफ्तार
भुक्की व अफीम तस्करी में तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता (भादसों) पटियाला : पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों से भुक्की व अफीम बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मनजिदर सिंह निवासी गांव कालवा सरहिद रोड को 75 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। आरोपित अर्बन एस्टेट फेज दो इलाके में बाइक पर जा रहा था तो एएसआइ अजायब सिंह ने शक के आधार पर आरोपित को काबू कर लिया। जिसके बाद तलाशी लेने पर अफीम बरामद होते ही इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा थाना भादसों पुलिस ने भुक्की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव ललहेड़ी लुधियाना व हरबंस सिंह निवासी खन्ना के रूप में हुई है। एएसआइ गुरसेवक सिंह के अनुसार वह पुलिस पार्टी के साथ बस स्टैंड भादसों के नजदीक नाका लगाकर खड़े थे, यहां आरोपितों की कार को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर कार से चालीस किलो भुक्की बरामद होने पर कार सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी