भीड़ वाले इलाकों में लोगों के जेवर काटने वाली विधवाओं का कटर गैंग गिरफ्तार

शहर की धार्मिक व भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों के हाथों व गले से सोने के जेवर काटने वाले कटर गिरोह की चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:00 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:00 PM (IST)
भीड़ वाले इलाकों में लोगों के जेवर काटने  वाली विधवाओं का कटर गैंग गिरफ्तार
भीड़ वाले इलाकों में लोगों के जेवर काटने वाली विधवाओं का कटर गैंग गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला : शहर की धार्मिक व भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों के हाथों व गले से सोने के जेवर काटने वाले कटर गिरोह की चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में 80 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल है, जो गिरोह का नेतृत्व करती थी। सीआइए स्टाफ पटियाला के इंचार्ज शमिदर सिंह की देखरेख में एएसआइ शिदरपाल सिंह व पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी थाना इलाके से इन्हें गिरफ्तार किया है।

एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सीमा उर्फ रानो उम्र करीब 55 साल निवासी गांव शेरमाजरा पसियाणा, देबो उम्र करीब 80 साल निवासी गांव रोहटी छन्ना नाभा, सुखवंत कौर उर्फ सुक्खो उम्र करीब 45 साल निवासी गांव बिजलपुर समाना और सीमा उम्र करीब 45 साल निवासी शेरमाजरा के रूप में हुई है। इस गिरोह से तलाशी के दौरान एक कटर बरामद कर लिया है, जिसे लेकर यह गिरोह वारदात की तैयारी में था। इन लोगों को अनाज मंडी थाना के अंतगर्त आते सरहिद बाईपास रोड से काबू किया है और एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। ऐसे वारदात करता था गिरोह

पुलिस के अनुसार यह गिरोह मेले, धार्मिक स्थान, समारोह, गुरुद्वारा साहिब व बसों में सफर करता था। यहां पर भीड़ में दो महिलाएं आगे व दो महिलाएं पीछे रहती थी। मौका पाते ही ये लोग भीड़ में शामिल लोगों के सोने के गहने काट लेते थे और पर्स भी चोरी कर लेते थे। वारदात के बाद सामान को यह लोग बुजुर्ग महिला के हवाले कर देते थे, जिसके बाद बजुर्ग महिला फरार हो जाती थी। बुजुर्ग होने पर कोई उस पर शक भी नहीं करता था। मां-बेटी ने मिलकर बनाया गैंग

गिरोह में शामिल चारों महिलाएं विधवा हैं, जिनके पतियों की मौत हो चुकी है। आरोपित सुखवंत कौर उर्फ सुक्खो अपनी मां देबो के साथ मिलकर वारदातें करती थी और सभी आरोपित अपने मायके में ही रहती हैं। आरोपित देबो का बेटा नशा तस्करी के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सुखवंत के दोनों बच्चे आइलेट्स कर विदेश जाने की तैयारी में है। अब तक यह वारदातें कर चुके

आरोपितों ने पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भी वारदातें की हैं। आरोपित सीमा रानी उर्फ रानो के खिलाफ पटियाला, संगरूर, होशियारपुर, एसएएस नगर मोहाली, फतेहगढ़ साहिब में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपित देबो के खिलाफ बनूड़, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मोगा, थानेसर, मोहाली, सिरसा हरियाणा के अलावा नंगल में 11 के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपित देबो करीब बीस साल से वारदातें कर रही हैं। सुखवंत कौर के खिलाफ पटियाला के अलावा हिसार हरियाणा में छह और सीमा के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी