डीसी दफ्तर कर्मी हड़ताल पर, जनता परेशान

डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सेवा केंद्रों के कामकाज पर पड़ना शुरू हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 08:32 PM (IST)
डीसी दफ्तर कर्मी हड़ताल पर, जनता परेशान
डीसी दफ्तर कर्मी हड़ताल पर, जनता परेशान

जागरण संवाददाता, पटियाला : डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब सेवा केंद्रों के कामकाज पर पड़ना शुरू हो चुका है। तहसीलदार दफ्तर के जाति सर्टिफिकेट वाली ब्रांच में सेवा केंद्रों की डाक पेंडिग होनी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते जनता सहित सेवा केंद्र के कर्मचारी परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर इस हड़ताल से सोमवार को भी डीसी दफ्तर सहित सब रजिस्ट्रार दफ्तर में प्रापर्टी की रजिस्ट्रेशन करने का काम बंद रखा गया।

सरकार द्वारा विभिन्न दफ्तरों से जुड़ी सेवाएं सेवा केंद्रों में शुरू कर दी गई हैं। सेवा केंद्र में डीसी दफ्तर से संबंधित विभिन्न सेवाएं हड़ताल के कारण प्रभावित हो रही हैं। जिनमें प्रमुख तौर असलहा ब्रांच से संबंधित काम, जाति सर्टिफिकेट से संबंधित काम, एसडीएम दफ्तर से संबंधित, तहसीलदार से संबंधित जैसे कि निशानदेही करवाना, इंतकाल करवाना, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने जैसी सेवाओं पर प्रभाव पड़ रहा है।

इस संबंध में डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रधान केसर सिंह, हरविदर सिंह व हरजलीत सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से कर्मचारी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों की मांगें पूरी करने को तैयार नहीं। जिसके चलते हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को स्टेट कमेटी की मीटिग है। मीटिग में संघर्ष की अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीटिग में स्टेट कमेटी द्वारा जो फैसला लिया जाएगा उसके अनुसार ही संघर्ष में बदलाव होगा। सब-रजिस्ट्रार दफ्तर में प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने की आनलाइन तारीख ले रखी थी। हड़ताल के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकी। कर्मचारियों को हड़ताल इस तरह से करनी चाहिए जिससे पब्लिक को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

सुरिदर कौर,पब्लिक डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की असलहा ब्रांच से संबंधित काम था, पर कर्मचारी हड़ताल पर होने के चलते काम फिर से पेंडिग हो गया। पिछले हफ्ते भी हड़ताल के कारण लौटना पड़ा था। प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की परेशानी का हल करना चाहिए।

रमनदीप हैप्पी, पब्लिक

chat bot
आपका साथी