स्वाइट में पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर किया सम्मानित

स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट (स्वाइट) की ओर से चेयरमैन अश्वनी गर्ग व अध्यक्ष अशोक गर्ग ने पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:46 PM (IST)
स्वाइट में पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर किया सम्मानित
स्वाइट में पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर किया सम्मानित

संस, राजपुरा (पटियाला) : स्वामी विवेकानंद ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट (स्वाइट) की ओर से चेयरमैन अश्वनी गर्ग व अध्यक्ष अशोक गर्ग ने पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाने पर सम्मानित किया। स्वाइट में पवन गोयल को बधाई देने पहुंचे कांग्रेसियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान सोनिया गांधी व राहुल गांधी का धन्यवाद किया। इस मौके पर अश्वनी गर्ग ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते कहा कि पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस का कार्यकारी प्रधान बनाकर हिदू वर्ग को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पवन गोयल फरीदकोट जिला योजना कमेटी के चेयरमैन के तौर पर भी सेवाएं निभा रहे हैं। इस मौके पर अंकुर गुप्ता, विशाल गर्ग, साहिल गर्ग आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी