नगर कौसिल प्रधान रणबीर सिंह ने पद संभाला

पातड़ां की नगर कौंसिल के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान रणबीर सिंह ने शुक्रवार को पद ग्रहण कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:21 PM (IST)
नगर कौसिल प्रधान रणबीर सिंह ने पद संभाला
नगर कौसिल प्रधान रणबीर सिंह ने पद संभाला

जेएनएन, पातड़ां (पटियाला) : पातड़ां की नगर कौंसिल के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान रणबीर सिंह ने शुक्रवार को पद ग्रहण कर लिया। शुतराणा के विधायक निर्मल सिंह समाना के नेतृत्व में रणबीर सिंह ने कौंसिल के अधूरे पडे कार्य पूरा कराने की प्रक्रिया को शुरू किया। इस मौके पर निर्मल सिंह समाना ने कहा कि नगर कौंसिल पातड़ां के वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम चंद गुप्ता और उप प्रधान प्रीति जैन और उनकी पूरी टीम का गठन हो चुका है। इसके बाद जल्द ही अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया जाएगा। मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निर्मल सिंह का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि वह उनका विश्वास टूटने नहीं देंगे। इस अवसर पर निर्मल सिंह के राजनीतिक सचिव अमरजीत सिंह बोपाराय और सुरिदर कुमार, कार्यकारी अफसर बलजिदर कौर, पूर्व प्रधान विनोद जिदल, नरिदर सिगला, तरलोचन सिंह शेरगढ़, बाऊ कीमत लाल सिगला, सूबा सिंह सेलवाला, रणजीत अरोड़ा, फकीर चंद गोयल, पार्षद भगवत दयाल, सपनदीप कौर, परमजीत कौर बदेशा, चमन लाल कल्वानू, सतीश गर्ग, विजय गर्ग, सुमन देवी, सोनी जलूर, बगीचा सिंह दुताल, सरदूल सिंह संधू, जगदीश चंद पंछी, लाली माई सुनीता रानी, रिक्कू सिंह, राज रानी, रणजोध सिंह मल्ली, लवली दफतरीवाला और अन्य सदस्य हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी