गुरु नानक नगर में अवैध निर्माण करने वाले को निगम ने जारी किया नोटिस

वार्ड- 22 में गुरु नानक नगर की टंकी वाली गली में बन रहे अवैध निर्माण का मामला अब लोकल बाडीज विभाग की विजिलेंस व सचिव के पास पहुंच चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 05:00 PM (IST)
गुरु नानक नगर में अवैध निर्माण करने वाले को निगम ने जारी किया नोटिस
गुरु नानक नगर में अवैध निर्माण करने वाले को निगम ने जारी किया नोटिस

जागरण संवाददाता : पटियाला : वार्ड- 22 में गुरु नानक नगर की टंकी वाली गली में बन रहे अवैध निर्माण का मामला अब लोकल बाडीज विभाग की विजिलेंस व सचिव के पास पहुंच चुका है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर निगम ने अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के एटीपी मनोज कुमार का कहना है कि अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति को नियमों अनुसार नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा विभागीय नियमों अनुसार आगे कार्रवाई जारी रहेगी।

यह है मामला

वार्ड 22 स्थित गुरु नानक नगर स्थित शुक्रवार को अवैध निर्माण बनाने का काम चल रहा था। इस मामले पर सुरिदरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने निगम के अधिकारियों को शिकायत दे कार्रवाई की मांग की। इस मामले की शिकायत अब लोकल बाडीज के सचिव व विजिलेंस को शिकायत की जा चुकी है। सीएम सिटी में अवैध निर्माण की विभिन्न शिकायतें निगम अधिकारियों के पास पहुंची हुई हैं, लेकिन निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस जारी करने तक ही सीमित रहती है। हालांकि, दूसरी ओर लोकल विजिलेंस भी अवैध निर्माण की विभिन्न शिकायतों की पड़ताल करने पर लगी हुई है।

शिकायतकर्ता सुरिदरपाल सिंह ने कहा कि शहर की विभिन्न जगह पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। पर निगम अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे। निगम का काम आम पब्लिक कर रही है। जहां निगम को अवैध निर्माण की जानकारी रखनी चाहिए, तो वहां पब्लिक निगम को बता रही है कि कहां व कौन सी जगह अवैध निर्माण हो रहे है। निगम की लापरवाही के चलते सरकारी खजाने को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी