सर्वशक्तिमान परमात्मा सब जीवों का जन्मदाता : आचार्य संजय

आर्य समाज मंदिर की ओर से आयोजित सात दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ मे बतौर मुख्य वक्ता मेरठ से शिरकत करने पहुंचे आचार्य संजय याज्ञिक ने तीसरे दिन कार्यक्रम में व्याख्यान में कहा कि सर्वशक्तिमान परमात्मा ही सब जीवों का जनमदाता, पालक तथा विध्वसंक है ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:05 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:34 PM (IST)
सर्वशक्तिमान परमात्मा सब जीवों का जन्मदाता : आचार्य संजय
सर्वशक्तिमान परमात्मा सब जीवों का जन्मदाता : आचार्य संजय

जागरण संवाददाता, पटियाला

आर्य समाज मंदिर की ओर से आयोजित सात दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ मे बतौर मुख्य वक्ता मेरठ से शिरकत करने पहुंचे आचार्य संजय याज्ञिक ने तीसरे दिन कार्यक्रम में व्याख्यान में कहा कि सर्वशक्तिमान परमात्मा ही सब जीवों का जन्मदाता, पालक तथा विध्वंसक है। संसार में दु:ख का कारण भौतिक पदार्थ में सुख ढूंढना है, जबकि केवल परमात्मा की शरण में आने वालों को ही सच्चा आत्मिक सुख मिलता है। जो व्यक्ति वेद में बताए मार्ग के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करता है उनका जीवन सुखमय बना रहता है। वेद ईश्वरीय ज्ञान है और आज भी सम्पूर्ण मानवता के लिए उतने ही उपयोगी हैं, जितने किआज से हजारों वर्ष पहले थे । वेद मार्ग पर चल कर ही पर्यावरण प्रदूषण, आतंकवाद, जात-पात, पाखंड-वाद, भूतप्रेत, नारी शोषण और समाज में व्यापत अनेकों कुप्रथाओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आर्य समाज मंदिर के वेद प्रचार अधिष्ठाता बिजेंदर शास्त्री ने बताया कि यज्ञ और वेद कथा का यह कार्यक्रम सात दिनों तक प्रतिदिन प्रात: और सायं दोनों समय चलेगा, जिसका समापन 18 नवम्बर रविवार को होना है। प्रधान राज कुमार ¨सगला ने सभी शहर वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर, विवेक तिवारी ¨प्रसिपल डीएवी पब्लिक स्कूल, विजय कुमार, प्रधान आर्य समाज राजपुरा, विरेंद्र ¨सगला, वेद प्रकाश तुली, आनंद मोहन सेठी, जितेंदर शर्मा, गजेंद्र शास्त्री, डॉ. सुनील आर्य, डॉ. संजय ¨सगला, प्रवीण कुमार आर्य, हर्ष वधवा, रमेश गंडोत्रा, केके मौदगिल, गुलाब ¨सह, सुरेंदर शास्त्री, गजेन्द्र शास्त्री व कई लोग उपस्थित रहे । प्रवीन कुमार के मुताबिक सत्संग के समापन पर ऋषि लंगर वितरित किया गया ।

chat bot
आपका साथी