मानवता की शिक्षा देते हैं वेद : प्रेम भारद्वाज

आर्य समाज मंदिर पटियाला में सात दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पधारे प्रेम भरद्वाज-महामंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने हमें वेदों की और लोटने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:04 PM (IST)
मानवता की शिक्षा देते हैं वेद : प्रेम भारद्वाज
मानवता की शिक्षा देते हैं वेद : प्रेम भारद्वाज

जेएनएन, पटियाला

आर्य समाज मंदिर पटियाला में सात दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पधारे प्रेम भरद्वाज-महामंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने हमें वेदों की और लोटने का संदेश दिया। चारों वेद संपूर्ण मानव समाज के कल्याण के लिए है। उनमे जाति-पाति, ऊंच-नीच, स्थान, मजहब, सम्प्रदाय आदि के नाम से कोई भेदभाव नहीं है। वह मानवता की शिक्षा देते हैं। आर्य समाज की ओर से वेद मार्ग पर चलते हुए आर्य समाज ने देश की आजादी और समाज सुधार के लिए कई अंदोलन किए और हमेशा देश, धर्मं और समाज की उन्नति के लिए काम किया है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व के सर्वश्रेष्ठ कर्म वैदिक यज्ञ वेद मंत्रों के साथ किया गया आर्य समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विश्व के कल्याण की मंगलकामनाएं करते हुए यज्ञ अग्नि में आहुतियां प्रदान की।

इस सात दिवसीय ऋग्वेद परायण महायज्ञ मे बतौर यज्ञ ब्रह्मा एवं प्रमुख पर्वक्ता शिरकत करने मेरठ से पधारे आचार्य संजय याज्ञिक ने कहा कि संसार को समझने के लिए ज्ञान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धर्म का संबंध आचरण से है। अपने क‌र्त्तव्य को ईमानदारी से पालन करने वाला व्यक्ति ही सही अर्थों में धार्मिक है। धर्म का संबंध पूजा पाठ से नही है। परोपकार ही धर्म है। यही वेदों का संदेश है। ऋषि मुनियों ने भी यही सिखाया है। कार्यक्रम के संयोजक बिजेंदर शास्त्री एवं प्रधान राज कुमार ¨सगला ने विभिन्न आर्य समाजों - राजपुरा, समाना, सरहंद, सनौर, नाभा, चीका, चंडीगढ़ आदि से पधारे सभी अतिथियों का समृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विवेक तिवारी एवं एसआर प्रभाकर ¨प्रसिपल एवं पूर्व ¨प्रसिपल डीएवी पब्लिक स्कूल पटियाला, डॉ. संजय ¨सगला मुखी, हृदय विभाग, रा¨जदरा अस्पताल व डॉ. सुनील आर्य, पेट रोग विशेषज्ञ, पटियाला को आर्य समाज की गतिविधियो में बढ़-चढ़ कर हिसा लेने के लिए विशेष तोर पर सम्मानित किया गया।

डीएवी स्कूल, पटियाला व आर्य कन्या स्कूल के बच्चों ने ईश्वर भक्ति के भजनों से सभी को आनंदित कर दिया। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में पधारे प्रसिद्ध भजनोपदेशक राम नरेश आर्य ने अपने प्रभु-भक्ति एवं देश-भक्ति के मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

डीएवी स्कूलों, विशेष रूप से पटियाला, चीका, समाना एवं आर्य स्कूल पटियाला का सहयोग सराहनीय रहा जिनके शिक्षकों तथा विद्यार्थिओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर वीरेंदर ¨सगला, वेद परकाश तुली, जितेंदर शर्मा, कर्नल आनंद मोहन सेठी, प्रवीण कुमार आर्य, डॉ.ओम देव आर्य, प्रवीण चोधरी, रमेश गंडोत्रा, प्रो. केके मौदगिल, गुलाब ¨सह, दलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी