सुबह नौ बजे निगम में मेयर, देरी से आए कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

नगर निगम के कर्मचारी समय से कार्यालय आ रहे हैं या नहीं इसकी जांच के लिए मेयर संजीव शर्मा बिट्टू सोमवार सुबह नौ बजे नगर निगम में पहुंचे। निगम की सभी शाखाओं के हाजिरी रजिस्टरों को निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखवा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:00 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:00 PM (IST)
सुबह नौ बजे निगम में मेयर, देरी से आए कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
सुबह नौ बजे निगम में मेयर, देरी से आए कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

जागरण संवाददाता, पटियाला : नगर निगम के कर्मचारी समय से कार्यालय आ रहे हैं या नहीं इसकी जांच के लिए मेयर संजीव शर्मा बिट्टू सोमवार सुबह नौ बजे नगर निगम में पहुंचे। निगम की सभी शाखाओं के हाजिरी रजिस्टरों को निगम के मुख्य प्रवेश द्वार पर रखवा दिया गया। सोमवार करीब 50 फीसद से अधिक मुलाजिम तय समय में नहीं पहुंचे। इसके बाद देरी से कार्यालय पहुंचे निगम कर्मचारियों को कमिश्नर पूनमदीप कौर की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उधर, कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर लाल विश्वास ने मानिटरिग की।

मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने निगम में आयोजित एफएंडसीसी की बैठक के दौरान देर से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों पर आपत्ति जताई थी। मेयर का कहना था कि निगम कर्मचारियों के कार्यालय में देरी से आने के कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इसी परेशानी को खत्म करने के लिए उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने और जाने का हिदायतें दी थी। अगले ही दिन मंगलवार को वह अपने यह आदेश का पालन देखने के लिए सुबह नौ बजे नगर निगम में पहुंच गए। गैरहाजिर कर्मचारियों को एक मौका दे दिया। लेकिन, उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार का औचक निरीक्षण निगम के कामकाज को सुधारने के लिए आगामी दिनों में जारी रखेंगे। इसके साथ ही मेयर ने कहा कि निगम कार्यालय में आने का ही नहीं, बल्कि कार्यालय से जाने का समय भी तय है और समय का उल्लंघन किसी कर्मचारी को नहीं करने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी