वालीबाल महिला में पटियाला ने कपूरथला को हराया

पंजाब सरकार की तरफ से कैदियों के मन में खेल भावना पैदा करके उनके आचरण में सुधार लाने को शुरू करवाई गई पंजाब जेल ओलिंपिक -2021 खेल की समाप्ति केंद्रीय जेल पटियाला में छह दिसंबर को होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:46 PM (IST)
वालीबाल महिला में पटियाला ने कपूरथला को हराया
वालीबाल महिला में पटियाला ने कपूरथला को हराया

जागरण संवाददाता, पटियाला : पंजाब सरकार की तरफ से कैदियों के मन में खेल भावना पैदा करके उनके आचरण में सुधार लाने को शुरू करवाई गई पंजाब जेल ओलिंपिक -2021 खेल की समाप्ति केंद्रीय जेल पटियाला में छह दिसंबर को होगी। इस मौके पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिदर सिंह रंधावा मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे और इस ओलंपिक दौरान विजेता रहने वाले बंदी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

जानकारी देते हुए केंद्रीय जेल के सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने बताया कि 2016 के बाद यह खेल अब फिर करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एडीजीपी जेल परवीन कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। बंदियों को खेल भावना के द्वारा एक अच्छे नागरिक बनने का मौका प्रदान करने के लिए पंजाब जेल ओलंपिक खेल करवाई जा रही हैं।

नंदगढ़ ने बताया कि पंजाब की जेलों को 4 जोन पटियाला, अमृतसर, कपूरथला और फरीदकोट में बांटकर करवाए जा रहे है। इसमें मर्द कैदियों के रस्साकशी, वालीबाल, बैडमिटन, एथलेटिक 100 मीटर और 400 मीटर, लांग जंप और कबड्डी मुकाबलों समेत महिला बंदियों के चेस, बैडमिटन, 60 मीटर रेस और शाटपुट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि अंतिम मुकाबले पांच और छह दिसंबर को करवाए जाएंगे, जिनके लिए अपने-अपने जोन की विजेता टीमें भाग लेंगी। पुरुषों के वालीबाल मैच में केंद्रीय जेल अमृतसर ने केंद्रीय जेल फरीदकोट को हराया। जबकि इसी मुकाबले में केंद्रीय जेल पटियाला ने भी जीत दर्ज की। महिला वर्ग में केंद्रीय जेल पटियाला ने केंद्रीय जेल कपूरथला को हराया। इस मौके अधिक सुपरिंटेंडेंट राजदीप सिंह बराड़, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हरचरन सिंह गिल, हरजोत सिंह कलेर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुरक्षा बलजिदर सिंह चट्ठा और वरुण शर्मा, सहायक सुपरिंटेंडेंट जगदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी