कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल, मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार और आधिकारियों को तंग परेशान करने में है व्यस्त : प्रो. बल¨जदर कौर

पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है, पंजाब का हर वर्ग आज के समय में कांग्रेस सरकार से दुखी है। क्योंकि एक ओर जहां किसान मंडियों में परेशान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पिछले दो महीने से अध्यापक सीएम सिटी में संघर्ष कर रहे। लेकिन, सीएम अध्यापकों से मी¨टग तक करने को तैयार नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 07:41 PM (IST)
कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल, मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार और आधिकारियों को तंग परेशान करने में है व्यस्त :  प्रो. बल¨जदर कौर
कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल, मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार और आधिकारियों को तंग परेशान करने में है व्यस्त : प्रो. बल¨जदर कौर

जागरण संवाददाता.पटियाला

पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है, पंजाब का हर वर्ग आज के समय में कांग्रेस सरकार से दुखी है। क्योंकि एक ओर जहां किसान मंडियों में परेशान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पिछले दो महीने से अध्यापक सीएम सिटी में संघर्ष कर रहे। लेकिन, सीएम अध्यापकों से मी¨टग तक करने को तैयार नहीं हैं। ये बातें आम आदमी पार्टी की हलका तलवंडी साबो से विधायक और मुख्य प्रवक्ता प्रो. बल¨जदर कौर ने सरकार को टारगेट करते हुए कहीं। उन्होंने राज्य की न्याय व्यवस्था और फैले बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार और धक्केशाही के मामले में अकालियों को भी पीछे छोड़ दिया है।  पिछली सरकार के समय राज्य के सभी स्त्रोतों पर अकाली विधायकों और मंत्रियों का कब्जा था और उन्होंने राज्य के खजाने को जी भर कर लूटा। उनके नक्शे कदम पर ही मौजूदा समय में कांग्रेसी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाभा में राजीव गांधी अवास योजना के आधीन आए 2 करोड़ रुपए के घपले का मामला भी सामने आया है। इसमें इस फंड का प्रयोग गरीब परिवारों के घर बनाने की बजाए नगर कौंसिल के कुछ आधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री साधू ¨सह धर्मसोत के साथ मिल कर अन्य निजी कामों के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से मंत्री साधू ¨सह धर्मसोत के अस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ही पटियाला क्षेत्र में डकैतों ने बैंक के गार्ड को गोली मार कर 50 लाख रुपये छीने थे। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री राज्य में बढ़ रही इन गतीविधीयों की ओर ध्यान दें। राज्य में औरतों पर हो रहे अत्याचार संबंधी बोलते प्रो.बल¨जदर कौर ने कहा कि सरकार के मंत्री खुद ही महिला आधिकारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कैबिनेट मंत्री चरनजीत ¨सह चन्नी पर महिला आइएएस अधिकारी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था और अब फाजिल्का से विधायक द¨वदर ¨सह घुबाया एक पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करते नजर आए हैं।  प्रो. बल¨जदर कौर ने कहा कि सूबे में सेहत सेवाएं दरुसत करने के वायदे करने वाले कैप्टन अम¨रदर ¨सह के खुद के शहर में ही डेंगू के हजारों केस सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हैरानी और दुख की बात है कि मुख्य मंत्री और सेहत मंत्री के खुद के शहर में पंजाब के सब से ज्यादा 2,098 केस सामने आए हैं। क्योंकि डाक्टर मरीजों को एक खास कंपनी की करीब 9500 रुपये की किट खरीदने के लिए कह रहे हैं जोकि आम लोगों के साथ सरासर धक्का है। उन्होंने अंदेशा जाहिर किया कि ऐसा किसी खास कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है और इसकी जांच होनी चाहिए। इस मौके मैंबर ते¨जदर मेहता, चेतन ¨सह, गगनदीप ¨सह चड्ढा, कुंदन गोग्या, मेघ चंद, जसबीर गांधी, अमरजीत भाटिया, गुरसेवक ¨सह और अंग्रेज ¨सह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी