गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पंचमी पर धार्मिक समागम करवाया

गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पंचमी पर्व पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:14 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:14 PM (IST)
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में  पंचमी पर धार्मिक समागम करवाया
गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पंचमी पर धार्मिक समागम करवाया

जागरण संवाददाता, पटियाला : गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पंचमी पर्व पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे नतमस्तक हुई। गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत को प्रबंधकों द्वारा मास्क व सैनिटाइजर दिए गए। हेड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की और ग्रंथी सिंह भाई अजमेर सिंह ने आसां दी वार के बाद मुख्यवाक लिया। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरप्यार सिंह जौहर, बीबी रानो कौर, भाई अमरजीत सिंह, बीबी मनप्रीत कौर ने संगत को बाणी के साथ जुड़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर भाई परविदर सिंह बराड़ा, भाई अवतार सिंह, मैनेजर करनैल सिंह नाभा, एडिशनल मैनेजर करनैल सिंह, अमरपाल सिंह, रणधीर सिंह धीरा, आत्म प्रकाश सिंह, गुरदीप सिंह व गुरतेज सिंह मौजूद रहे। मैनेजर करनैल सिंह नाभा ने संगत को कोविड नियमों का पालन करने को कहा।

chat bot
आपका साथी