पीएसी सदस्य मिटा ने सुनीं इलाके के लोगों की समस्याएं

बारन स्थित ओमेक्स सिटी में शिरोमणि अकाली दल मिशन 2022 के मद्देनजर पीएसी सदस्य सुखविदरपाल सिंह मिटा ने इलाका निवासियों के साथ मीटिग की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:31 PM (IST)
पीएसी सदस्य मिटा ने सुनीं 
इलाके के लोगों की समस्याएं
पीएसी सदस्य मिटा ने सुनीं इलाके के लोगों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, पटियाला : बारन स्थित ओमेक्स सिटी में शिरोमणि अकाली दल मिशन 2022 के मद्देनजर पीएसी सदस्य सुखविदरपाल सिंह मिटा ने इलाका निवासियों के साथ मीटिग की। इस दौरान मिटा ने इलाके के लोगों की समस्याओं को सुना और अकाली दल की मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

मिटा ने कहा कि अकाली दल व बसपा का गठजोड़ आने वाले समय में इतिहास रचेगा और गठजोड़ की सरकार बनने पर लोगों की हर समस्याओं को हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार घर घर रोजगार देने के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर अपने विधायकों के बेटों को सीधा अफसर भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से अध्यापक अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं पर सरकार उनकी मांगो को अनदेखा कर रही है। इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा सुखविदरपाल सिंह मिटा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी