सीएम के समागम स्थल के नजदीक फायरिग के छह आरोपितों में से एक काबू

पटियाला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के समागम स्थल नगर निगम बिल्डिग के नजदीक फायरिग के आरोपितों में एक आरोपित पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 04:07 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:53 AM (IST)
सीएम के समागम स्थल के नजदीक फायरिग के छह आरोपितों में से एक काबू
सीएम के समागम स्थल के नजदीक फायरिग के छह आरोपितों में से एक काबू

जागरण संवाददाता, पटियाला : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के समागम स्थल नगर निगम बिल्डिग के नजदीक फायरिग के आरोपितों में एक आरोपित पुलिस ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित मनदीप सिंह उर्फ सोनू पेंटर इलाके से फरार होने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, गोली लगने से घायल हुए चरणजीत सिंह निवासी घलौड़ी गेट नजदीक सीआइए स्टाफ पटियाला व रेहान निवासी गुरु हरसहाय कालोनी चौरा की हालत स्थिर है। थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविदर सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित सोनू को पकड़ लिया है, लेकिन इससे अभी हथियार बरामद नहीं हुए हैं। रिमांड के दौरान फरार आरोपित हरविदर सिंह जौई, अमर सिंह कल्याण, शिब्बू गिल, गोपी ठाकुर, गुरी धालीवाल निवासी धीरू नगरी व नौ अज्ञात लोगों को गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

घायलों ने दिए यह बयान

रेहान के अनुसार वह दोस्त मगन सिंह निवासी गुरबख्श कालोनी, मनप्रीत सिंह निवासी तफ्फजलपुरा, चरनजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, मंगू व नवीन कुमार के साथ कार में रविवार को सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। समागम खत्म होने के बाद वह एनआइएस चौक पर चाय पीने लग गए थे। इस दौरान हथियारों से लैस होकर आए आरोपित उसके दोस्त मनप्रीत सिंह के साथ बहस करने लगे और अन्य आरोपितों ने इन लोगों को घेर लिया। इतने में हरविदर सिंह जोई ने पिस्टल से सीधा फायर किया, जो चरनजीत सिंह की बाजू में लगा। फिर आरोपित अमर सिंह ने भी रिवाल्वर निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी, तो उसे व उसके दोस्त चरनजीत सिंह को गोलियां लगी। गोलियां चलाने के बाद उक्त आरोपित मारपीट करने लगे तो शोर मचा दिया, जिसके बाद अन्य लोग इकट्ठे होने लगे। लोगों की भीड़ देख आरोपित मौके से फरार हो गए। रेहान के अनुसार दोनों गुटों के बीच पिछले कई सालों से गुटबाजी को लेकर तकरार चल रही है।

अरोपित तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को आरोपित सोनू पेंटर को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इस मामले में फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई है, जिसने अन्य जिलों में छापेमारी की है। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में भी रेड हुई लेकिन इन फरार आरोपितों का देर शाम तक सुराग नहीं लग पाया था। थाना इंचार्ज सुखविदर सिंह ने कहा कि रिमांड मिला है, ऐसे में पूछताछ कर फरार आरोपितों का ठिकाना पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

chat bot
आपका साथी