ट्रक हादसे में गंभीर घायल श्रद्धालुओं में से एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

राजपुरा के गांव झांसला से माता नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश पैदल माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं पर रोपड़ के नजदीक गांव रंगीलपूर के पास एक बेकाबू टिप्पर श्रद्धालुओं के दल के ऊपर चढ़ गया था। इस हादसे में सात श्रद्धालु गंभीर घायल हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 08:10 PM (IST)
ट्रक हादसे में गंभीर घायल श्रद्धालुओं में से एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो
ट्रक हादसे में गंभीर घायल श्रद्धालुओं में से एक और ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो

संस, राजपुरा (पटियाला) : राजपुरा के गांव झांसला से माता नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश पैदल माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं पर रोपड़ के नजदीक गांव रंगीलपूर के पास एक बेकाबू टिप्पर श्रद्धालुओं के दल के ऊपर चढ़ गया था। इस हादसे में सात श्रद्धालु गंभीर घायल हुए थे। इनमें से गांव झांसला निवासी कुलबीर सिंह (23) की वीरवार देर शाम मौत हो गई थी, जबकि एक और श्रद्धालु गांव गाजीपुर निवासी कुलविदर (20 साल) की शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो गई। इनमें गांव नीलपुर के प्रदीप कुमार की हालत भी गंभीर बनी हुई ह। उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। इनके अलावा सुखचैन सिंह राजपुरा, युवप्रीत सिंह, मोहित व फतेह सभी झांसला निवासी घायल हुए, जिनका उपचार रोपड़ के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने टिप्पर पीछे से उन श्रद्धालुओं के दल पर चढ़ा दिया था जो मां के भजन गाते हुए अपनी मस्ती में झूमते-गाते चल रहे थे। कुलविदर पैदल यात्रा में हमारा खास चेहरा, हादसे में हम से बिछड़ गया

पैदल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं प्रिस मदान, टोनी गोयल, रिशभ तनेजा, विकास कुमार ने बताया कि कुलविदर पैदल यात्रा में चलते हुए सभी श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाता था। जब किसी के पैर दर्द होता तो ये मालिश करता, फिर एक माता की भेंट सुना कर फिर से ताकत देता। हमारे पैदल यात्रा ग्रुप का ये एकमात्र ऐसा शक्स था जो कि सभी को एक साथ लेकर चलता था। कोई पीछे रह जाए तो उसे ये अपने साथ हौसला देते हुए लेकर साथ मिलाता। पूरी यात्रा में यह आगे पीछे रहता और सभी का पूरा ख्याल रखता था और इसकी कमी हमें सारी जिदगी रहेगी।

chat bot
आपका साथी