शराब तस्करी के दो मामलों में एक गिरफ्तार

थाना सदर इलाके से पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामलों में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:43 PM (IST)
शराब तस्करी के दो मामलों में एक गिरफ्तार
शराब तस्करी के दो मामलों में एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सदर इलाके से पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामलों में एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे मामले में कार सवार दो लोग फरार हो गए। थाना सदर के अंतर्गत आते गांव कौली में पुलिस ने हरबंस कौर निवासी गांव कौली को घर में देसी शराब तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के घर से 120 लीटर लाहन बरामद की गई है। एएसआइ सरबजीत सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी के साथ वह गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित महिला अपने घर में देसी शराब तैयार करके बेचती है। इसके बाद छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा मामला बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के नजदीक का है, यहां पर एएसआइ सुखदेव सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाके पर तैनात थे। इस दौरान चंडीगढ़ नंबर कार को छोड़कर इसमें सवार दो लोग फरार हो गए। पुलिस पार्टी ने कार की चेकिग कर इसमें से हरियाणा मार्का शराब की 120 बोतल बरामद करने के बाद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी