ईद के अवसर पर मस्जिद में बांटे मास्क

आल मजहब ए एकता पंजाब संस्था ने शहर में मास्क और सैनिटाइजर बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:28 PM (IST)
ईद के अवसर पर मस्जिद में बांटे मास्क
ईद के अवसर पर मस्जिद में बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, पटियाला : आल मजहब ए एकता पंजाब संस्था ने शहर में मास्क और सैनिटाइजर बांटे। ईद के मौके पर शहर की मस्जिदों में संस्था की ओर से मास्क और सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं और आगे भी इसी तरह मंदिरों और गुरद्वारों में भी मास्क और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। आल मजहब ए एकता पंजाब के प्रधान इम्तियाज खान सैफी ने कहा की हम ईद की नमाज अपने अपने घरों में अदा करेंगे क्योंकि कोरोना की महामारी की वजह से पंजाब सरकार ने सभी धार्मिक स्थानों पर लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने अपने अपने घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की। मौके पर करन वोहरा , सोनू जावेद, जगजोत संधू, आरिफ कुरैशी, नरिदर सिंह , गुरतेज सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी